Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में फाइटर पायलट की कार ट्रक में घुसी, मौके पर मौत

ग्वालियर. भारतीय वायुसेना ने सड़क हादसे में अपना जांबाज पायलट खो दिया है। यह पायलट ग्वालियर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात था। देर रात इनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में कार ड्राइव कर रहे एयरफोर्स पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास घटी। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स स्टेशन ग्वालियर में तैनात एयरफोर्स के अलावा अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने भी अपना काम शुरू किया और प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस पहुंचा दिया।

बता दें कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एयरफोर्स कॉलोनी निवासी अनुज सिंह यादव एयरफोर्स में फाइटर पायलट है। बीती रात वह अपनी आईटेन कार से स्टेशन की तरफ जा रहे थे। वह डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीके 6558 में जा घुसी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका परिवार बेंगलुरू में रहता है और परिवार को सचना दे दी गई है।

पुलिस का कहना
डीएसपी क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकराने पर एक पायलट की जान गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच भिंड रोड की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *