नव वर्ष पर फटाखे चलाने पर FIR दर्ज होगी- अमित सांघी
युवाओं को बचाने हिन्दू महासभा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा,
ग्वालियर 28 दिसंबर अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में आज ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, से दो सूत्रीय मांगों को लेकर हिंदू महासभा का प्रतिनिधिमंडल मिला। ग्वालियर में कोरोना के रोगी होने के कारण नाइट कफर्यू रात्रि कालीन लागू किया गया है । 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी की रात को नववर्ष पर कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इस अवसर पर कोई भी रात्रि में फटाखे चलाने वाले पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता फटाखे चलाने वाले स्थान से सम्बन्धित पुलिस थाना को सूचित करेगा ओर फटाखे चलाने वाले पर एफआईआर दर्ज कराई जायेंगी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने भी इसे लागू किया जाएगा हमने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश बैठक में दे दिए हैं ।
युवाओं को नशाखोरी से बचाने के लिए अवैध रूप से नशाखोरी के कारोबारियों को गिरफ्तार किया जायेगा। प्रर्दशन कर ज्ञापन देने वालों में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, संभागीय महामंत्री मनोज जाटव, संभागीय संगठन मंत्री मुकेश बघेल, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले, महिला हिंदू महासभा जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी,अर्चना चौहान, आयुषी सिंह,संजय शर्मा, बंटी गुर्जर , अनुराग श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

