अब जरूरी नहीं कि पुलिस वाले का बच्चा पुलिस वाला बने, अब वह पत्रकार भी बनेगा-सुमन गुर्जर
ग्वालियर. आईजी रेंज ग्वालियर में पुलिस लाइन गुना में आईटीआई भोपाल द्वारा आधुनिक कोर्सेज प्रारंभ किये जा रहे है। जिससे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों एवं परिजनों को बहु उपयोगी जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर पुलिस आईटीआई भोपाल की प्राचार्य सुश्री सुमन गुर्जर ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिर्टी के कुश बाजपेई मुंबई की एसबीसी की अकादमिक प्रमुख सुश्री आस्था एवं छवि सीएसपी एवं पुलिस लाईन के प्रभारी आरआई उपस्थित रहें।
आपको बता दें कि सुमन गुर्जर रचनात्मक कार्यो के लिये जानी जाती है। युवाओं की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए मप्र पुलिस ने पुलिस परिवारजनों एवं उनके बच्चों को न्यूज रिर्पोटिंग, फिल्म एवं टेलीविजन प्रॉडक्शन, न्यूज एंकरिंग एंड टेलीविजन हॉस्टिंग, पब्लिक रिलेशन, कॉपी राइटिंग इन एडवरटाइजिंग, वीडियो एडिंटिंग, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी आदि पाठ्यक्रमों को पुलिस आईटीआई भोपाल में प्रारंभ किया है। दो संस्थानों से इस के लिये एमओयू भी साइन हो चुका है। सुमन गुर्जर के साथ यह टीम अब पुलिस परिवार को मीडिया के गुर सिखायेगी। अब जरूरी नहीं है कि पुलिस वाले का बच्चा पुलिसवाला बने, अ बवह पत्रकार भी बन सकता है।

