नरेन्द्र मोदी और अमित शाह में हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखायें -दिग्विजय सिंह
ग्वालियर. मुंबई में ताज पर 26/11 को किये गये हमले में आईएसआई का हैण्डलर बताया गया है कि भाजपा प्रवक्ता नरसिंहमन और आईटीसेल अध्यक्ष मालवीय पर मानहानि का कैस दायर करूंगा और मैं हैण्डलर हूं तो पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं मैं डरने वाला नहीं हूं अगर हिम्मत हैं तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, लेकिन जब भी मेरे सामने आते तो यह लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने लगते हैं यह बात फूलबाग में सीपीएम द्वारा आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं। आमसभा में सीपीएम नेता सीताराम येचुरी और शरद यादव मौजूद थे।
मैं आपको बता दूं कि जब सीताराम येचुरी कश्मीर गये तो उन्होंने बताया कि पहले लोग पुलिस बल को टेररिस्ट को बताते थे लेकिन पीएम मोदी ने सबको जेल में डाल दिया तो कौन बतायेगा आतंकवादियों के बारे में। श्री सिंह ने कहा कि हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा था इसलिये सीएए कानून लेकर आये। जब देखो लव जेहाद की बात करते है तो मैं उनसे कहना चाहता हूं मोदी सरकार के दो मंत्रियों ने हिन्दु लड़कियों से शादी की है उनके बारे में कुछ नहीं कहते हैं। केन्द्र सरकार जीएसटी लेकर आई है तो व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया।
आगे संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी सब राजनैतिक दलों से प्रार्थना है कि यह लड़ाई हिन्दिू मुसलमाना की नहीं यह भारतीय संविधान और संस्कार, संस्कृति, सद्भाव की लड़ाई हैं। यह सरकार देश को तोड़ने में लगी है और हम देश जोड़ने में लगे हैं। अगला सांझाा विरासत का सम्मेलन जबलपुर में आयोजित किया जायेगा। इसी बीच दिग्गी राजा जिन्दाबाद के नारे लगा तो दिग्विजय सिंह बोले भाड़ में दिग्गी, इसी नारे ने तो कांग्रेस को यहां पर ला कर खड़ा कर दिया।
यह सरकार घर वापिसी, लब जेहाद की बात करती है-शरद यादव
यह सरकार आयी है तो देश में लव जेहाद, घर वापिसी, यूनीफॉर्म सिविल कोड, गाय की बात करती है। जबकि देश बेरोजगारी बढ़ रही है 70 वर्षो मंें सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है, नोटबन्दी और जीएसटी व्यापार ठप्प हुआ हैं। इनके लिये संविधान का एक ही मतलब 130 करोड़ लोगों के लिये एक ही किताब है मंदिर बनाओ और मंदिर तोड़ो है, देश की इकॉनोमी दिनों दिन गिर रही है देश की जीडीपी 2 प्रतिशत रह गयी है। देश की नदिया सूख रही हैं। यह सरकार का म नही नहीं सारी संस्थायें हिल रही हैं। देश में सीएए की वजह से 19 लाख हिन्दू देश से बाहर हो गये हैं।
ट्रम्प का भारत आगमन का विरोध करते हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है-सीताराम येचुरी
जब से इस सरकार आयी है देश में बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ रही है हिन्दु मुसलमानों को आपस लड़ा कर सबका ध्यान मुख्य मुद्दों से हटा रही है इस सरकार के चलते देश में अस्थिरता आई हैं और यह सरकार देश में गंदी पोलिटेक्सि करके वोटों का खेल खेल रही हैं। इकोनॉमी रिसेशन की ओर बढ़ रही है, 5 लाख करोड़ से अधिक रूपये कार्पोरेट घराने लेकर देश छोड़ कर भाग गये हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्रम्प को दिखाने के लिये भारत लेकर आ रहे हैं देश से गरीबी हट गयी है, बस इनका यही मकसद हैं। लेकिन हम ट्रम्प के भारत आने का विरोध करते हैं।

