LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नगर कार्यकारिणी की घोषणा पर बड़ा अपडेट, जल्द आएगी लिस्ट

भोपाल. भाजपा की नगर कार्यकारिणी एक-दो दिन में घोषित करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से विवादित नाम होने से कार्यकारिणी की लिस्ट अटकी है। हालांकि, अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। पार्टी में सभी को समझाइश देकर कार्यकारिणी अगले एक-दो दिन में घोषित की जा सकती है।
कार्यकारिणी में विवादित नाम
शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा नामों को अंतिम रूप दे रहे हैं। काफी समय से कार्यकारिणी अटकी है। सभी जनप्रतिनिधियों से नाम लेने के बाद चर्चा की जा रही है। दोनों नामों को लेकर संशय है। नेताओं से जुड़े विवादित व्यक्ति के परिवार की महिला व सुपर कॉरिडोर से जुड़ी जमीन के मामले को सवालों में आए नेता के नाम को लेकर यह स्थिति है।
नाम घोषित करने की तैयारी
एक गुट के नेता इन लोगों को कार्यकारिणी में शामिल कराने के लिए ताकत लगा रहे हैं तो अन्य गुट विरोध में हैं। जिन्हें पद दिया जा रहा है, उनका पार्षद के लिए पत्ता भी ऐन वक्त पर विवादों के कारण कट चुका है। जमीन पर कब्जे के विवाद से जुड़े नेता के नाम को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसे लेकर अन्य लोग सहमत नहीं हैं। हालांकि, एक-दो दिन में तमाम विवाद खत्म कर नाम घोषित करने की तैयारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş