LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जयपुर में 300 सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाके, केमिकल टैंकर ने मारी थी टक्कर

जयपुर. जयपुर-अजमेर हाईवे पर देर रात एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे खडे ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंट तक सिलेंडर फटते रहे।


हादसे में टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाडियों ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरटीओ की गाडी देखकर टैंकर ड्राइवर ने गाडी ढाबे की तरफ मोड दी। इस दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। हादसा दूदू के मोखमपुरा के पास हुआ। हादसे में वहां खडे पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। हाईवे को बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे खोला गया।
ढाबे पर खड़े ट्रक में घुसा टैंकर
हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। रुक-रुककर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş