होर्मुज में जबरदस्त जंग, अमेरिका ने ईरान के एयर डिफेंस, रडार साइट्स और ग्राउंड कंट्रोल पर बरसाये बम
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकाप्टर को मार गिराया है। अमेरिका ने मंगलवा को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी ओर ईरान का दावा है कि अमेरिका के अपाचे हेलीकाप्टर को उन्होंने नहीं गिराया है और दावा किया गया है कि अमेरिका इस घटना का बहाना बनाकर ईरान पर हमले कर रहा है। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। शांति वार्ता की संभावनाओं पर भी सवाल खड़े हो गये है।
पूरी तरह से अमेरिका सतर्क-CENTCOM
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्यवाही पूरी कर ली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM)ने बताया है कि यह अभियान सेल्फ डिफेंस में की गयी सैन्य कार्यवाही थी। जिसे 9 जून को राष्ट्रपति के आदेश से अंजाम दिया गया था। एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था। सीईएनटीसीओएम (सेंटकॉम) के अनुसार अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के फायटर विमानों ने प्रिसिजन म्यूनिशन का उपयोग करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार साइट्स को टारगेट किया है।
अमेरिका ने बताया है कि यह हमला उसके सैनिकों और इलाके से गुजर रहे इंटरनेशनल कॉमर्शियल शिप्स पर हुए हालिया हमलों के जवाब में किया गया। सेंटकॉम ने कहा है कि अमेरिकी सेना पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी ईरान हमले का जवाब देने के लिये तैयार है।

