धनतेरस पर सोना अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर, 10 ग्राम के दाम 78846
नई दिल्ली. धनतेरस पर आज सोना अपने ऑल टाइम र्हा पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकडों के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 601 रुपए चढकर 78846 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 78245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी की कीमत में भी 1152 रुपए की बढत रही और यह 97238 रुपए प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई है। इससे पहले चांद 96086 रुपए पर थ। वहीं इसी महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए है।

