रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 4 पर ऊपर से गिरा श्रमिक, शरीर में आर-पार हुआ सरिया
ग्वालियर. रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य केपीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्लेटफार्म नम्बर 4 पर निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो गया। श्रमिक किसी भी प्रकार किट नहीं पहने हुए था जिसके ऊपर से गिरने से शरीर में सरिये घुस गये है जोकि शरीर के आर-पार हो गये है। उसे आनन-फानन में जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
केपीसी के अनुसार श्रमिक का नाम छोटू जाटव बताया है काफी ऊंचाई से गिरने से सरिये उसके सीने और पेट में घुसे वह भी आर-पार होगये है। इस हादसे से रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गयी। इस घटना के लिये कौन जिम्मेदार है बिना किसी सुरक्षा के मजदूरों से काम लिया जा रहा है। इस हादसे में घायल छोटू की हालत देखकर कई तरह के सवाल उठ रहे है। घायल मजदूर ट्रॉमा सेंटर में जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

