दो शातिर मोबाइल (Mobile) चोरों के कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल किये बरामद
ग्वालियर जिले के थानों में चोरी व नकबजनी तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर द्वारा भी अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को चोरों व नकबजनों की धरपकड़ हेतु टीम बनाकर लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
सीएसपी इन्दरगंज नागेन्द्रसिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए 3 दिसम्बर शुक्रवार को थाना प्रभारी कंपू टीआई रामनरेश यादव को सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू पार्क (Nehru park) के पास 2 संदिग्ध व्यक्ति चोरी के मोबाइलों को ओने-पोने दामों में बैचने की बात कर रहे है। थाना कम्पू पुलिस की एक टीम बनाकर बताये स्थान पर भेजी गई। पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्धो द्वारा भागने की कोशिश की गई, जिनको हमराह बल की मदद से घेराबंदी कर पकङ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्ध व्यक्तियांे की तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से 7 मोबाइल तथा दूसरे संदिग्ध से 3 मोबाइल कुल 10 चोरी के मोबाइल सेमसंग, ऑनर, रियलमी, रेडमी, ओपो, एप्पल कम्पनियों के मिले। संदिग्धों से मोबाइलों के बिल के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने समस्त मोबाइल चोरी के होना बताया। मोबाइल चोरी के होना पाये जाने से आरोपीगणों को मोबाइल चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

