LatestNewsराज्य

दिल्ली में दो फाड़ हुई AAP, 15 पार्षदों ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली. दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बडा भूचाल आया है। दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज रही आम आदमी पार्टी दो फाड हो गई है। आम आदमी पार्टी के 15 निगम पार्षदों ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी का गठन कर लिया है। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से गठित नए दल ने ये घोषणा भी की है कि जो भी दल दिल्ली के विकास की बात करेगा। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी उसका सहयोग करेगी। फिलहाल आम आदमी पार्टी के 15 नेताओं ने अभी इस्तीफा दिया है। नेताओं का दावा है कि ये संख्या अभी बढ सकती है। आम आदमी पार्टी के 15 नेताओं ने जो नई पार्टी बनाई है उसके नेता के रूप में पूर्व पार्षद मुकेश गोयल को चुना गया है।
इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पार्टी दिल्ली नगर निगम में अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बावजूद संगठनात्मक और प्रशासनिक असफलताओं के कारण जनका का भरोसा टूट गया है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व न तो निगम संचालन में सक्रिय रहा और न ही पार्षदों से कोई तालमेल बनाया गया जिससे पार्टी की छवि और प्रभाव दोनों को नुकसान पहुंचा।
पार्षद हिमानी जैन ने बताई इस्तीफा देने की बड़ी वजह
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाली पार्षद हिमानी जैन ने बताया “हम लोगों ने एक नया दल बनाया है। इसका नाम रखा है इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हम लोगों ने आम आदमी पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण ये है कि पिछले ढाई सालों में ‌निगम में जो काम होने थे। वो नहीं हुए। हम लोग सत्ता में थे। फिर भी काम नहीं हो पा रहे थे, क्‍योंकि सिर्फ लड़ाई-झगड़े में दिमाग रहेगा तो विकास कैसे होगा। आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य ही लड़ाई बन गया था। इसलिए हम लोग दिल्ली की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे थे। इसलिए हमने नई पार्टी बनाई है। हमारा मुख्य फोकस दिल्ली की जनता के लिए काम करना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş jojobet vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet perabet hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio