डॉग स्वक्वॉड ने कपड़े और बैग सूंघकर की पहचान और सुरक्षाबलों को आतंकियों तक पहुंचाया
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुलग्राम जिले के नंदीमार्ग इलाके में छिपे आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे से निकल कर फरार होने में कामयाब हो गये। हालांकि सुरक्षाबलों ने जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे। वहां तलाशी के दौरान एक पीका एलएमजी और आईईडी बनाने का सामान बरामद किया गया है।
मुठभेड़ स्थल से फरार आतंकियों की तलाश के लिये सर्च ऑपरेशन जारी है। इसमें खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदीमार्ग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना गत शुक्रवार की रात को मिली थी। इसी सूचना पर सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने इलाके में पहुंच कर उस मार्गघर की चारों ओर से घेराबंदी कर ली, जहां आतंकी छिपे हुए ये थे। यह मकान असलम का बताया जा रहा है शनिवार की सुबह जब सुरक्षाबल घर घर की तलाशी ले रहे थे तभी आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी । आपने आप को धिरा देख आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए सुरक्षाबलों के घेरे को तोड़ते हुए वहां से भागने में कामयाब हो गये।
खोजी कुत्ते ने सुरक्षाबलों को आतंकियों तक पहुंचाया
सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने के बाद आमजनों के बीच छिपकर आतंकी भागने में कामयाब हो गये, लेकिन भागते समय बैग और कपड़े छोड़कर भाग गये इस बीच सुरक्षा बलों ने डॉगस्क्वॉड की मदद से आतंकियों तक पहुंचने में सफलता मिली और सुरक्षाबलों ने वहीं पर आतंकियों को ढेर कर दिया।

