गृहमंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती
नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह को पोस्ट कोविड़ केयर के लिये दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले 3-4 दिन से शरीर में दर्ज्र हो रहा था। थकान और चक्कर आ रहेथे। 14 अगस्तत को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। वह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। 55 वर्ष के शाह को देर रात 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में एक टीम उनकी सेहत की देखभाल कर रही है।

