डॉक्टर बनने का सपना-छात्रावास में खाना खा रहे आर्यन प्लेन क्रैश में हुई मौत का ग्वालियर में किया अंतिम संस्कार, गांव में छाया सन्नाटा
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में गुरूवार को हुए प्लेन क्रैश की घटना में ग्वालियर के भी एक परिवार ने अपना बेटा खोया है। ग्वालियर के जिगसोली गांव के आर्यन राजपूत की इस घटना में दर्दनाक मौत हुई है। जिस मेडीकल छात्रावास पर प्लेन क्रैश होकर गिरा था आर्यन उसी छात्रावास में रहता था और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। उसे दौरान आर्यन हॉस्टल की मैस में खाना खा रहा था। तभी उसकी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी थी। शनिवार की सुबह ग्वालियर में आर्यन के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। इस बीच बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
पिता-भाई सहित 8 लोग शव को लेने पहुंचे
शुक्रवार को जब टीम जिगसोली गांव पहुंची तो वहां पर हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। भाई और पिता आर्यन की मौत की सूचना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि घर में मां और बहन उसकी मौत से अनजान अभी भी भगवान से उसकी खैरियत की प्रार्थना कर रही थी। गांव के लोगों से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आर्यन को डॉक्टर बनने का सपना उनके पिता ने देखा था और पिता के सपने को पूरा करने के लिए एक साल पहले ही उसने अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन यह कोई नहीं जानता था कि पिता के सपने को अधूरा छोड़कर वह इस तरह चल जाएगा।

