LatestNewsराष्ट्रीय

डीजी राजीव टण्डन ने बेहतर प्लानिंग के लिये ग्वालियर टीम को दी शबाशी

ग्वालियर. नगरनिगम के सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा की 5 लाख रूपये की रिश्वत के मामले की गयी कार्यवाही की सारी जानकारी पेन ड्राइव, लैपटॉप की डिटेल के साथ ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह के साथ पूरी टीम को भोपाल बुलाया गया और जानकारी की समीक्षा करने के साथ ही छापे की प्लानिंग के लिये ईओडब्ल्यू के शीर्ष अधिकारी डीजी ईओडब्ल्यू राजीव टण्डन ने पीठ ठोकते हुए शबाशी दी।
ईओडब्ल्यू टीम पेन ड्राइव और सिटी प्लानर के घर से मिले दस्तावेज लेकर पहुंची है। लगभग 2 घंटे तक बंद कमरे में डीजी ने जांच से जुडे़ एक -एक बिन्दु की समीक्षा की। जांच अधिकारी बदले जाने को लेकर भी चर्चा हुईहै।
दरसअल, नगरनिगम के सिटी प्लार प्रदीप वर्मा को ईओडब्ल्यू को टीम ने बिल्डर धर्मेन्द्र भारद्वाज से 5 लाख रूपये की रिश्वतत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा था इससे पहले 10 लाख रूपये प्रदीप वर्मा ले चुका था। सिटी प्लानर के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी अपने बयान में इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा था कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो जनता जुड़े कामों में रिश्वत ले लिये अंड़गा लगाते है और साथ ही ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद डीजी ईओडब्ल्यू राजवी टण्डन ने एसपी ईओडब्ल्यू अमित सिंह व अन्य टीम को भोपाल बुलाया था। डीजी टण्डन ने नेबताया कि सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के मामले की जांच से जुड़ें दस्तावेज को लेकर टीम को बुलाया था। टीम सभी एंगल से जांच कर रही है। दस्तावेज, बैंक एकाउंट की जांच की जा रही है। इसमें अन्य विभागों से भी हेल्प ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet perabet perabet perabet betnano galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio