ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम वर्षा हुई लोगों को गर्मी से मिली राहत, ग्वालियर में 5 दिन आधी-वर्षा की बनी संभावना
ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह हल्की रिमझिम वर्षा हुंई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से शहर में तेज गर्मी का दौर चल रहा था और साथ ही भिंड और मुरैना में भी सुबह से तेज वर्षा दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर-चम्बल अंचल मेंअगले 5 दिन आंधी और वर्षा की संभावना बनी हुई है। हालांकि र्मइी के दूसरे सप्ताह के बाद गर्मी फिर से तेज हो जायेगी। लू चलने लगेगी, मई कें अंतिम दिन का तापमान 45 से 48 डिग्री रहने की संभावना है। आपको बता दें कि ग्वालियिर में मई का औसत अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होता है। साल 2021 में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
मई के सेकेण्ड वीक में चलेगी लू
मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक कई के पहले और दूसरे वीक में आंधी और वर्षा का दौर चलेगा। जिससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद लू की स्थिति बन सकती है। अनुमान है कि इस बार भी मई में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। लगभग 10 दिन तक लू चल सकती है। इस दौरान नौतपा भी तीव्र गर्मी लेकर आयेगा।
मई के इन 4 हफ्तों में ऐसा रहेगा मौसम
पहला सप्ताह: आंधी और बारिश संभव, तापमान 38–40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
दूसरा सप्ताह: बादल छाए रहेंगे, आंधी और हल्की बारिश संभव; दो दिन लू चल सकती है।
तीसरा सप्ताह: पारा तेजी से बढ़ेगा, लू शुरू होगी।
चौथा सप्ताह: तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, गर्म हवा लोगों को परेशान करेगी।

