टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा
नई दिल्ली. पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच का बॉयकॉट कर सकती है। पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश के सपोर्ट में 15 फरवरी को कोलंबो में नहीं खेलने का फैसला करने वाला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को बाते हुईं। नकवी ने कहा कि अगले शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा।

बांग्लादेश को हटाकर स्कॉटलैंड को मौका दे दिया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मांग की थी कि उनके मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कराए जाए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, आईसीसी ने सुरक्षा का कोई खतरा नहीं बताया और बांग्लादेश को आखिर तक मनाने के बाद उन्हें हटाकर स्कॉटलैंड को मौका दे दिया।
बॉयकॉट से पाकिस्तान को नुकसान
पाकिस्तान ने अगर भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच खेलने से मना किया तो उनके 2 पॉइंट्स कट जाएंगे। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत बड़े फाइनेंशियल नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को भी फाइनेंशियल नुकसान झेलना पड़ सकता है।

