जेसीआई ग्वालियर के आतिथ्य मे जेसीआई इंडिया मंडल-6 की जोनकोन वंदना का आयोजन
जेसीआई इंडिया मंडल-6 की जोनकोन 2021 वंदना का आयोजन जेसीआई ग्वालियर के आतिथ्य मे 13 एवम 14 नवंबर को रंगारंग अवार्ड नाइट के साथ संगम वाटिका में किया जा रहा है । जोनकोन 2021 में मंडल -6 के मण्डल अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर लक्ष्मण शर्मा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के सभी जेसी अध्यायों को उनके द्वारा वर्ष भर किये गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु विशेष अवार्ड्स से सम्मानित किया जायेगा।
इस भव्य कार्यक्रम का आगाज 12 नवंबर को जोन गवर्निंग बोर्ड मीटिंग एवम मंडल के अध्यायों द्वारा बिड किये गए अवॉर्ड से हुई। आज ही उन अवॉर्ड्स की स्क्रूटनी अवॉर्ड जजिंग कमेटी द्वारा की गई जिसके आधार पर आज13 नवंबर को आयोजित अवार्ड नाईट में मंडल 6 के अध्यायों को अवॉर्ड्स प्रदान किये जायेंगे। इस वर्ष जोनकोन को एक नए अंदाज में मनाया जा रहा है।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आज 13 नवंबर को सायंकाल 4 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया, विशिष्ट अतिथि जेसीआई इंडिया के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव चेयरमैन जेसीआई सीनेटर एस रविशंकर होंगे साथ ही इस कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के कई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं पूरे देश से जेसीआई इंडिया के विशिष्ट अतिथि और मंडल 6 के सभी अध्यायों के प्रतिनिधि और महानगर ग्वालियर के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित होंगे एवं कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे।

