LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीयव्यापार

अब पुराने किराये पर दौड़ेगी ट्रेन, जनरल टिकट का सिस्टम बन्द, कोविड प्रोटोकॉल जारी रहेगा

नई दिल्ली. कोरोना के कारण नियमित ट्रेनों पर रोक लगा दी गयी थी। इसकी जगह स्पेशल ट्रेने चलायी जा रही थी। लेकिन अब क्योंकि कोरोना भी काबू में हैं स्थिति भी काफी सुधर चुकी है। ऐसे में रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए फिर रेगुलर ट्रेनों को शुरू कर दिया गया है। जानकारी दी गयी है कि कुछ दिनों के अन्दर ही 1700 से ज्यादा ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर पर रिस्टोर कर दी जायेगी।
फिर चलना शुरू होगी नियमित ट्रेन
जारी किये गये आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है अब फिर प्री कोविड वाले रेट लागू कर दिये गये हैं। मतलब अभी तक जो स्पेशल किराया जा रहा था। अब वह भी बदल जायेगा और फिर रेगुलर किराया देना होगा। इस सब के अलावा अब जनरल टिकट वाला सिस्टम भी खत्म होने जा रहा है। कहा गया है कि अब सिर्फ रिजर्व और वेटिंग टिकट वालों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी। जनरल क्लॉस वाली टिकट मौजूद नहीं रहने वाली है। इस बात पर भी जोर दिया गया है
कोरोना काल में स्पेशल ट्रेने चलायी गयी
अब इतने परिवर्तन जरूर किये जा रहे हैं। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रहने वाले है। हर नियम का सख्ती से पालन आवश्यक है और नियम टूटने पर एक्शन भी होगा। आपको बता दें कि 25 मार्च 2020 को ट्रेन सर्विस को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था। 166 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ था जब ट्रेन चलाने का दौर शुरू हुआ और रेगुलर ट्रेनों के नम्बर भी बदलाव कर दिये गये। लेकिन अब फिर प्री कोविड वाली स्थिति लौट चुकी है। स्पेशल ट्रेन का दौर भी खत्म कर दिया गया और किराया भी पुराना वाला ही देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *