जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर शहर मेंअमन शांति के लिये सुंदरकांड का आयोजन और प्रसादी किया गया वितरण
ग्वालियर. हरवर्ष की भांति मॉनिंग और ईवनिंग वॉकर के द्वारा 6वीं बार जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित हनुमान जी के मंदिर पर सुन्दरकांड का आयोजन किया गया। सुन्दरकांड के उपरांत पूर्णाहुति की गयी इसमें विशेष रूप से जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी और एसएसपी अमित सांघी और आशीष राठौर ने उपस्थित होकर पूर्णाहुति अर्पित की। इस आयोजन के गवाह बने होतम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, संजय बनवारिया, संजय सक्सैना, अजीत जैन, हिमेश दंडोतिया, विकास गिरी, पार्षद अनिल त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी, प्रशांत तिवारी, संजय धूपर, डॉ. सुनील शर्मा आदि पूर्णाहुति की गयी। सुंदरकांड के उपरांत 21 किलो लड्डू, 21 किलो गजक और बेडई का हनुमान जी को भोग लगाया, इसके बाद सबसे कन्या को प्रसाद देने के बाद प्रसादी वितरण प्रारंभ की गयी। प्रसादी दोपहर लगभग 2 बजे तक चली।
जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में बिराजमान हनुमान जी
ग्वालियर में 2 नये थाने बनाये गये जिसमें ठाठीपुर और थाना विश्वविद्यालय बनाये गये तो उस वक्त पुलिस के पास भवन नहीं होने की स्थिति थाना विश्वविद्यालय की स्थापना जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में की गयी और पुलिस का थाने का भवन बनते ही थाने को हाईकोर्ट के पीछे स्थापित कर दिया गया। हनुमान जी की स्थापना पुलिस थाने द्वारा कराई गयी थी थाने का स्थानान्तरण होने के बाद हनुमान जी मंदिर बन गया और मंदिर में सुबह और शाम की सैर पर आने वाले सभी लोग भगवान को सिर झुका आर्शीवाद ग्रहण करते हैं।

