Latestराज्यराष्ट्रीय

राजौरी में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, 3 की मौत, श्रीनगर में ग्रेनेड फेंका

जम्मू कश्मीर. नए साल के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी घटनाएं हुई हैं। देर शाम राजौरी में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। 9 घायल भी हुए हैं। इसके अलावा शाम को ही श्रीनगर के हवाल चौक में आतंकियों ने CRPF की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया। इससे पहले आज सुबह ही पुलवामा के राजपोरा इलाके में CRPF के एक जवान से AK-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया था।

राजौरी में आतंकियों ने आम लोगों पर की फायरिंग
राजौरी के डांगरी में आतंकियों ने देर शाम करीब 6-7 बजे के आसपास गांव के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 4 ग्रामीण मारे गए और 9 घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। राजौरी के एसोसिएटेड हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. महमूद ने बताया कि राजौरी के डांगरी इलाके में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। 10 अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

श्रीनगर में CRPF के बंकर पर ग्रेनेड से हमला
दूसरी आतंकी वारदात श्रीनगर में शाम करीब 6 बजे की है। यहां के हवाल चौक में आतंकियों ने CRPF की 28वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में जवानों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक आम नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलवामा में जवान से राइफल छीनी
इससे पहले रविवार सुबह पौने 12 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सीआरपीएफ के जवान से AK-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की। हालांकि शाम तक राइफल छीनने वाले युवक को उसके परिवार के लोग लेकर थाने पहुंचे और हथियार वापस की। रायफल छीनने वाले युवक की पहचान 25 साल के इरफान बशीर गनी के रूप में हुई है। आतंकियों ने 183 बटालियन के एक जवान से AK-47 राइफल छीनी थी। CRPF की तरफ से राइफल छीनने की वजह नहीं बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş