घर में इकलौती कमाने वाली लड़की दिल्ली दुर्घटना की शिकार, ऐसी है परिवार की हालत, कौन उठायेगा खर्च
नई दिल्ली. दिल्ली के बाहरी सुल्तानपुरी इलाके में दिल दहना देने वाली घटना से परिवार के बारे में बड़ी जानकारी सामने आयी है। मृतक लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में 2 बहनें, 2 भाई और मां रहती है। एक बड़ी बहन की शादी हो गयी है। घटना में मारी गयी 23 वर्षीय लड़की ही पूरे घर में इकलौती कमाने वाली थी। उसकी मां की बीमारी से पीडि़त है। उनकी दोनों किड़नी खराब हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार लड़की घर के खर्चे से लेकर अन्य जरूरतें पूरी करती थी। इस वक्त वह इवेंट कंपनी में जॉब कर रही थी। परिवार का सहारा छिनने के बाद हर कोई गमजदा देखा जा रहा है। यहां तक कि कोई बात करने तक को तैयार नहीं हैं। लड़की का परिवार दिल्ली के अमन बिहार इलाके में रहता है। उसके घर में मां और 4 बहनें हैं। 2 छोटे भाई हैं। एक भाई 13 वर्ष का और दूसरा भाई 9 साल का है। पिता की 8 साल पहले ही मौत हो चुकी एक बहन शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में हैं। मां ने घटना के संबंध में डीसीपी से बात की थी।
कार से लड़की को चार किमी तक घसीटा
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच एक लड़की की कार से घसीटने से मौत हो गई है. सुल्तानपुरी थाने के कंझावला इलाके में पांच लड़कों ने लड़की को कार से चार किलोमीटर तक घसीटा, इससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. लड़की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात स्कूटी से घर जा रही थी, उसी दौरान कार से उसका एक्सीडेंट हो गया.
शरीर से निकल गए थे सारे कपड़े
कार से कई किलोमीटर घसीटे जाने के कारण लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए. शरीर में काफी चोटें आईं. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. दिल्ली पुलिस इसे एक एक्सीडेंट बता रही है. हालांकि, लड़की की जो फोटो सामने आई है, उसे कोई देख तक नहीं पाएगा. इसलिए हम फोटो नहीं दिखा सकते हैं. लड़की का पूरा शरीर क्षति-विक्षत हो गया था. दोनों पैर तक कट गए थे. दिल्ली फोरेंसिक विभाग की टीम एक्सीडेंटल कार और स्कूटी की जांच करने के लिए सुल्तानपुरी थाने पहुंची.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना को संज्ञान में लिया है और डीसीपी आउटर को समन नोटिस जारी किया है. DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से कुछ रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा है-
A). मामले में दर्ज FIR की कॉपी.
B). मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण.
C). मरने वाली लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी.
D). क्या लड़की के साथ किसी यौन हमले की जांच की गई है? इसकी जानकारी दें.
E). लड़की को टक्कर मारने वाली कार के रूट पर पुलिस चौकियों की सूची.
F). क्या कार को किसी पुलिस वाले ने रोका था और आरोपियों की शराब का सेवन करने की जांच की गई?
DCW ने दिल्ली पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा और कहा- क्यों किसी पीसीआर या पुलिस कर्मियों ने कार को कई किलोमीटर तक लड़की को घसीटने से नहीं रोका? दिल्ली पुलिस के डीसीपी आउटर को 5 जनवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ जवाब देने के लिए कहा गया है.

