LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों से सीधी भिड़ंत, फायरिंग की आवाज से थर्राया इलाका

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में आज (13 जनवरी 2026) एक नई मुठभेड़ शुरू हो गई है। पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों का मुकाबला कर रही हैं।
जैश के 2-3 आतंकी घिरे
यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से भरा हुआ है, जहां कमाध नाला के आसपास ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने सुरक्षा बलों की गश्ती टीम पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। अधिकारी बताते हैं कि 2-3 पाकिस्तानी मूल के जैश आतंकी घिरे हुए हैं, और ऑपरेशन जारी है।
7 जनवरी को भी हुई थी घुसपैठ की कोशिश
यह घटना पिछले सप्ताह (7 जनवरी 2026) से चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा लगती है, जहां पहले भी जैश के आतंकियों को घेरा गया था। उस दौरान एक आतंकी घायल हुआ था और एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोट आई थी। अब फिर से आतंकियों ने फायरिंग की है, जो बताता है कि वे इलाके में छिपे हुए हैं और घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş