Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है कुख्यात राजू ईरानी


भोपाल. कुख्यात ईरानी डेरे का प्रमुख राजू ईरानी पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। उसने पुलिस को बताया है कि वह अधिकांश घटनायें भोपाल के बाहर करता था। फरारी के बीच वह नर्मदापुरम, सुरत और मुंबईजाया करता था। पुलिस को यह भी बताया है कि 2017 के बाद उसने किसी भी प्रकार की लूट और ठगी की घटना को अंजाम नहीं दिया है। डेरे में ही रहने वाले कुछ परिवारों से उसका लम्बे समय से मनमुटावहै। लिहाजा उसका नाम कई अपराधों में झूठे तौर पर दर्ज कराये जाने का वह दावा कर रहा है।
पुलिस का मानना है कि स्वयं को निर्दोश बताने के लिये आरोपी लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, राजू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। पूछताछ से बचने के लिये मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है। निशातपुरा थाने के प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार राजू से डोजियर भरवाया गया है। जिसमें उसके परिवार के सदस्यों समेत नजदीकी रिश्तेदारों की जानकारी दर्ज की गयी है। फरारी के दौरान राजू की सहायता करने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। ताकि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा सकें।
जानवर पालने का शौकीन है राजू
राजू ईरानी जानवरों को पालने का बेहद शौकीन है। उसने अपने फार्महाउस में लड़ाकू मुर्गे, मेंढ़े और घोड़े पाल रखे हैं। राजू के पालतू मेंढ़े और मुर्गे कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। बता दें कि राजू ईरानी 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है।राजू ईरानी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह ट्रेन के रास्ते सूरत तक पहुंचा था। पकड़ा न जाए, इसके लिए उसने मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। चूंकि सूरत में उसका ससुराल है, इसलिए उसे वहां आसानी से पनाह मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş