LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जबलपुर और ग्वालियर जैसे भविष्य में मेट्रो प्रस्तावित शहरों में भी इस प्राधिकरण का गठन किया जाएगा

इंदौर. इंदौर और भोपाल में मेट्रो शुरू होने से पहले ही यूनिफाइड मेट्रोपालिटन ट्रांसपोर्ट अथारिटी बनेगी। प्रदेश में पहली बार इस तरह का नया प्राधिकरण बनाया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर जैसे भविष्य में मेट्रो प्रस्तावित शहरों में भी इस प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। राज्य शासन की ओर से इस वर्ष इस अथारिटी के गठन को मंजूरी देकर अमली जामा पहनाने का काम किया जाएगा। गौरतलब है कि जिन शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं, वहां के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट तौर पर इस तरह की प्राधिकरण के गठन करने के निर्देश हैं। देश में अभी हैदराबाद, चेन्नई व कोच्चि में इस प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसके गठन से शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम संबंधित सारे निर्णय यह कमेटी लेगी। यह कमेटी ही तय करेगी कि किस क्षेत्र या रूट पर सिटी बसों का संचालन किया जाना है। बसों की टाइमिंग क्या होगी। मेट्रो व अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को जोड़ने के लिए फीडर लाइन रोड क्या होगी। इसकी अनुशंसा पर शहर के यातायात नियोजन की प्लानिंग की जाएगी। यही शहर में मल्टी माडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को विकसित करने के साथ उनका क्रियान्वयन करेगी।
इस साल के अंत तक बनने की संभावना
नगरीय प्रशासन व शहरी विकास विभाग द्वारा इस प्राधिकरण के लिए मसौदा तैयार कर लिया गया है। इसे राज्य शासन को भेजा जा रहा है। इस साल के अंत तक राज्य शासन द्वारा इसे मंजूरी दी जाएगी। इस कमेटी में नगर निगम, आइडीए, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। यह कमेटी ही तय करेगी कि जिस रूट पर मेट्रो है वहां पर अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को किस तरह जोड़ा जाए।
मेट्रो स्पेशल प्लानिंग अथारिटी की अनुमति से होंगे फ्लाईओवर, ब्रिज निर्माण
इंदौर व भोपाल में मेट्रो स्पेशल प्लानिंग अथारिटी का भी गठन किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसे भी लागू करने की तैयारी है। इस अथारिटी में भी प्रमुख विभागों के आला अफसर व उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेट्रो के एक किलोमीटर के दायरे में किस तरह फ्लाईओवर, ब्रिज, सड़क व अन्य निर्माण होंगे यह अथारिटी ही तय करेगी। नगर निगम, विकास प्राधिकरण, रोड कार्पोरेशन सहित अन्य एजेंसियां अपने इस तरह के प्रस्तावों को इस अथारिटी के समक्ष रखेगी। इस समिति के अधिकारी मेट्रो उपलब्धता व भविष्य की योजना को शहर के विकास को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट को मंजूरी देंगे।
इंदौर व भोपाल के लिए यूनिफाइड मेट्रोपालिटन ट्रांसपोर्ट अथारिटी बनाने का प्रस्ताव राज्य शासन को दे रहे हैं। इस वर्ष के अंत में इसकी व्यवस्था लागू होने की संभावना है। इससे बनने शहर में ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में सुनियोजित विकास कार्य करने में आसानी होगी। इसी तरह मेट्रो के एक किलोमीटर के दायरे में स्पेशल प्लानिंग अथारिटी भी बनाई जाएगी। इस कमेटी के निर्णय पर ही मेट्रो के एक किलोमीटर के दायरे में होने वाले निर्माणों की अनुमति मिलेगी।
सीबी चक्रवर्ती, एमडी, मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş