छात्रा से झपट्टा मार कर लूटा मोबाइल, मोटरसाईकिल से आये बदमाशों से छीना मोबाइल, मारपीट कर धक्का मार गये
ग्वालियर. दुकान में सामान लेने जा रही एक स्टूडेंन्ट पर मोटरसाईकिल सवार 2 बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। मोबाइल तो बदमाशों ने लूट लिया। लेकिन स्टूडेंट ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने उतरकर छात्रा से मारपीट की और धक्का देकर भाग गये। घटना महाराजप में चावला मार्केट के पास की है। घटना मंगलवार की रात की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही बुधवार को मामला भी दर्ज कर लिया गया हे।
म्हाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी अर्पिता शर्मा पुत्री गिरजा शंकर शर्मा छात्रा है। वह चावला मार्केट में घर का सामान लेने के लिये निकली थी। अभी वह कोठारी हाउस के पास पहुंची ही थी कि तभी सफेद अपाचे से 2 युवक आये और उससे कुछ दूरी पर उन्होंने अपनी मोटरसाईकिल रोकी, जैसे ही वह उनके पास से गुजरी एक युवक ने उससे मोबाइल झपट लिया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चांटे मारे, जिससे उसकी पकड़ ढीली हुई और बदमाश मोबाइल लेकर भाग गये। उसने शोर मचाया तो आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उनका पीछा किया। लेकिन वह हाथे नहीं आये। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औरे जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बदमाशों की तलाश में शहर की नाकाबंदी
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शहर की नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में शहर के CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे उनका सुराग लगाया जा सके। TI महाराजपुरा थाना पीएस यादव ने बताया कि छात्रा से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट ले गए है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

