गुजरात की समुद्री सीमा से 12 पाकिस्तानी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने नाव कब्जे में ली
गुजरात. गुजरात से लगे पाकिस्तानी समुद्री सीमा से सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के 12 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करते पकड़े गए है। भारतीय तटरक्षक जहाज राजनतन ने एक निगरानी मिशन के दौरान भारतीय जल क्षेत्र में मौजूद पाकिस्तान के 12 क्रू मेंबर के साथ पाकिस्तानी नाव अल्लाह पवाकल को भी अपने कब्जे में ली है, आगे की जांच के लिए नाव को ओखा लाया गया है।
पंजाब में पाकिस्तानी टेरर मॉड्यूल का खुलासा, 4 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने पिछले महीने एक ऑयल टैंकर को आईडी टिफिन बम की मदद से उड़ाने की साजिश के मामले में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 8 अगस्त को अजनाला में एक पेट्रोल पंप पर एक लावारिस ऑयल टैंकर में आग लगी थी। पुलिस जांच में पता चला की टैंकर में जान कर कुछ संदिग्ध मेटेरियल फिट किया था, जिससे विस्फोट हुआ। आतंकियों ने बड़ा विस्फोट करने की तैयारी की थी। मामले में बुधवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने पिछले 40 दिनों में पाकिस्तान के इशारों पर संचालित यह चौथे टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है जिसके बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है।

