चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत

नई दिल्ली. अरूणाचल प्रदेश में सेना का एक हेलीकॉप्टर ‘चीता’ क्रैश हो गया है। गुरूवार की सुबह 9.15 बजे इस हेलीकॉप्टर ने अरूणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशनल उड़ान भरी और इसके कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया। इसके बाद बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास क्रैश होने की खबर आयी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी और जल्द ही डिटेल न्यूज मिलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश के बोमिडला में सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश (Cheetah Helicopter Crash) हो गया. इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई. हादसे में मारे गए पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए के रुप में हुई, जिनका शव दुर्घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है. अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है.
2022 में तवांग में हुआ था हेलिकॉप्टर क्रैश
यह पहली बार नहीं है जब अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ हो, अक्टूबर 2022 में भी तवांग में इसी तरह का हादसा हुआ था। तब आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी। जिस पायलट की इस दुर्घटना में मौत हुई थी उसका नाम कर्नल सौरभ यादव था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो ई थी।

