इन्फ्लूएंजा H3N2 से देश में अब तक 9 मौतें, सबसे ज्यादा 58 केस महाराष्ट्र में
मुंबई. दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। इस वायरस से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है। यहां अब तक स्वाइन फ्लू और H3N2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें H3N2 से पीड़ित मरीज 58 मरीज हैं।
BMC के मुताबिक, मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 मरीज H3N2 और 28 H1N1 के मरीज हैं। इन सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। राज्य में इन्फ्लूएंजा H3N2 के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

