चिडि़याघर मार्ग पर अतिक्रमण
ग्वालियर. शहर के फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण की चपंट में है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फूलबाग के आसपास की सड़कों को सजाया गया है लेकिन यह सुंदर रोड़ भी अब अतिक्रमण का शिकार हो गई है। चिडि़याघर से लेकर इटेलियन गार्डन और लाल-बाल-पाल की प्रतिमा से लेकर फूलबाग मैदान और बारादरी तक स्मार्ट सिटी में बनाई गई रोड़ सिर्फ पार्किंग स्थल बन कर रह गई है। सड़क के किनारे कार-बाइक खड़े किए जाने लगे है। मानस भवन के पास भी चय-पान के ठेले चौराहे की सूरत बिगाड़ रहे है।
वाहन चालकों पर वसूला जुर्माना
वहीं आज सुबह यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर वाहन चालकों को रोका। इधर चालकों को रोक्कर भी वर्दी न पहनने का कारण पूछा तो ऑटो चालकों ने कहा कि साहब आज हमें छोड़ दो कल से पक्का वर्दी पहनकर ऑटो चलाएंगे यह कहते कई ऑटो चालक नजर आए लेकिन यातायात पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और नियमानुसार ऑटो न चलाने पर उनसे जुर्माना भरवाया। याताशत पुलिस ने फूलबाग, सिटी सेंटर, शिन्दे की छावनी समेत कई मुख्य चौराहों पर अपनी कार्यवाही की।
