चार विधेयकों को विधानसभा समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी
भोपाल. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक 1 में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें 4 विधेयकों मंजूरी दी गयी है। इन विधेयकों को इसी सत्र में पेश किया जाना है। इसके साथ ही सरकार ने बाबई मोहासा उद्योग के लिये आरक्षित जमीन में छूट देने का भी निर्णय किया है।
कैबिनेट की बैठक में वंदे मातरम् गान के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025 माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना इंडस्ट्रियल एरिया में गांवों की भूमि का भू-अर्जन करने को लेकर भी चर्चा हुई है। इसे मंजूरी दी गयी है।

