घर के लिये भाग्यशाली होता है यह पक्षी, सावधानी रखें वरना मिल सकता है श्राप
नई दिल्ली. पशु-पक्षी पालना कुछ लोगों का शौक होता है। कुछ रखवाली के लिये जानवर पालते हैं। ज्यादातर घरों में आपको कुत्ता, बिल्ली और खरगोश मिल जायेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार तोता बेहद शुभ पक्षी होता हे। इसकी आवाज जितनी प्यारी होती है, देखने में भी ये उतना ही मनमोहक होता है। इसको घर में रखने से न सिर्फ बरकत आती है। बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी टल जाता है। अब जानिये वास्तु के हिसाब से तोते के पिंजरे को किस दिशा में रखना चाहिये और क्या सावधनियां बरतनी चाहिये।

कहते हैं कि तोता पालने से घर से गरीबी दूर होती है। अगर आप तोता न भी पालें और घर में उसकी तस्वीर रख दे ंतो किसी भी अकाल मृत्यु नहीं होती और शनि, केतु और राहू की बुरी नजर से भी बचे रहते हैं।

जो लोग घर में तोता पालते हैं, डिप्रेशन उनके आसपास नहीं फटकता, माहौल पॉजिटिव बनता है और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

तोता पालते समय ध्यान रखें कि आप उसे घर की पूर्वी उत्तर दिशा में रखें, इससे घर में बरकत आयेगी। लेकिन यह जरूर ध्यान दें कि अगर तोता पिंजरें में भी है तो वह खुश रहे।

घर में तोता पालने से पति-पत्नी के रिश्ते भी सुधरते हैं। उनका संबंध मजबूत होता है और झगड़े भी कम होते हैं।

ल्ेकिन एक बात की सावधानी हमेशा बरतें कि अगर तोता नाराज हो जाये तो वह घर को श्राप (बद्दुआ) दे सकता है, जिससे परिवार वालों पर बुरा असर पड़ सकता है।


