LatestNewsराज्य

ग्वालियर से लापता 9वीं की छात्रा 24 घंटे बाद मिली

ग्वालियर. सोमवार को लापता हुई 9वीं की छात्रा को 24 घंटे बाद पुलिस ने मथुरा से दस्तयाब कर लिया। 14 वर्षीय छात्रा घर से पेपर देने स्कूल के लिए निकली थी उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी देर छानबीन के बाद स्कूल पहुंच कर उसकी तलाश की लेकिन स्कूल में उसके पेपर देने नहीं आने की जानकारी मिली जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लापता छात्रा की उम्र कम होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू की। घटना गिरवाई थाना इलाके के सिकंदर कंपू की है।
पुलिस लडकी को लाने मथुरा रवाना
जानकारी के अनुसार एसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार छात्रा सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मथुरा में रहने वाले किसी लडके के संपर्क में थी। संपर्क में आने के बाद संभवत उन्हीं परिस्थतियों में घर से कुछ राशि भी लेकर गई है। पुलिस पूछताछ में लडकी का मथुरा में होना पाया गया। पुलिस की एक टीम के साथ परिजन लडकी को लाने के लिए मथुरा रवाना हो गए है।
इंटरनेट पर बने दोस्त से मिलने मथुरा पहुंची
एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक लापता हुई छात्रा मथुरा में मिल गई है। परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। लड़की सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक लड़के के संपर्क में थी। उसी लड़के से मिलने के लिए वो घर से रुपए और कपड़े लेकर निकली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *