Newsराष्ट्रीय

बदमाशों ने दुकानदार युवक पर हथियारों से किया अमला, दुकान के पास झगड़ने से रोका तो की मारपीट

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

भोपाल. सुभाष कॉलोनी में सोमवार की शाम लगभग 6 बजे युवकों में विवाद हो गया। एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हथियार लहराते हुए युवकों के सीसीटीवी फुटेज सामने आये है। मदनमोह शर्मा 66, ने थाना ऐशबाग में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी किराये पर दी गयी दुकानों के पास झगड़ा हो रहा था। इस बीच आरोपियों ने पत्थरबाजी की, जिससे दुकानों को नुकसान हुआ है। झगड़े में आमिर और अमन बड़े समेत अन्य आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार का गाली-गलौज कर धमकाया।
फरियादी ने शिकायत में बताया है कि आमिर ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे बेटे और दुकान के अन्य लोगों को चोटें आयी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ऐशबाग पुलिसि ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
क्या है पूरा मामला
शाम को 6, 6:30 बजे की घटना है। शराब पीकर कम से कम 10 से 15 लोग घर के सामने आए और पथराव करना शुरू दिया। हमने उन्हें कहा कि आप यहां से चले जाओ, घर के सामने ऐसे हंगामा मत करो। इस पर उन लोगों ने तलवार निकाल ली। करीब 4 लोग ऐसे थे जिनके पास तलवार थी। जबकि हम निहत्थे थे। हम 4-5 लोग थे। लेकिन फिर भी हमने संघर्ष किया। उन लोगों ने मेरे सिर पर तलवार मारी। मेरे पिताजी और बड़े भाई को भी चोट लगी है। सभी लड़के आसपास के ही हैं। सुभाष कॉलोनी में यह सब काफी समय से चल रहा है। यहां छोटे-छोटे बच्चे शराब और गांजे का नशा करते हैं। आरोपियों को मैं चेहरे से पहचान सकता हूं। लेकिन उनका नाम नहीं पता। एक का नाम आरिफ है। वहीं जिस लड़के ने तलवार निकाली उसका नाम गोविंद है। उसने ही मेरे सिर पर पीछे से वार किया था। पहले से कोई विवाद नहीं रहा है। 2 दिन पहले भी तिरंगा कॉलोनी के रहने वाले लड़के ने एक बच्चे को बहुत मारा था।
अन्य अपराधियों की तलाश जारी
अशोका गार्डन थाना के टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया है कि 23 तारीख को शाम लगभग 6 बजे 2 युवकों में आपसी बहस जारी है। इस बीच दोनों के बीच पत्थरबाजी में पास के टीवी दुकान के मालिक शैलेन्द्र को भी चोट लगी है। दुकान का कोई नुकसान न हो इसलिये उसने लड़के को डांट फटकार कर भगा दिया।
इस बात से आक्रोशित लड़के ने ग्रुप के साथ तलवारबाजी की है। जिसमें लगभग 3-4 लोगों को चोटे लगी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। 2 आरोपी के बारे मे ंहमे पता है बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *