LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में वैक्सीन रखने भोपाल से आए 48 आइस लाइंड रेफ्रीजरेटर

ग्वालियर. कोरोना महामारी से निपटने के लिए जल्द ही वैक्सीन आने वाली है जिसे सुरक्षित रखने के लिए 48 आइस लाइंड रेफ्रीजरेटर संभाग के 8 जिलों में मांग के अनुसार वितरित किए जाएंगे जिसमें 8 छोटे व 1 बड़ा रेफ्रीजरेटर ग्वालियर जिले को मिलेंगे। इन रेफ्रीजरेटर में वैक्सीन को 0 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखा जाएगा। हालांकि 4 डीप फ्रीजर व एक 10 गुणा 10 का वाक-इन फ्रीजर आना अभी बाकी है।
प्रदेश के हर जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी है
जनवरी से फरवरी में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन आने वाली है जिसको लेकर प्रदेश के हर जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी है। इन तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भोपाल से फ्रीजर व अन्य सामान आना शुरू हो गया है। पहली खेप के रूप में आइस लाइंस फ्रजर जा चुके है और इन्हें स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में रखा गया है जहां से हर जिले के लिए वितरित किए जाएंगे।
वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई जाएगी
जानकारी के अनुसार वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई जाएगी। जिले में निजी व सरकारी कुल साढ़े 11 हजार कर्मचारी है। जिनकी सूची भोपाल पहुंची चुकी है और इन कर्मचारियों को वैक्सीन लगने के बाद ही अन्य विभागों में वैक्सीनेशन का काम होगा।
वहीं वैक्सीन आने से पहले तैयारियां शुरू हो चुकी है। 45 आइस लाइंड फ्रीजर की मांग की गई थी जिसके एवज में 48 मिल चुके है। इन्हें संभाग के सभी 8 जिलों में मांग के अनुसार वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş jojobet vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet perabet hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio