LatestNewsराज्य

ग्वालियर में प्याज से भरे ट्रक ने मजदूर को रौंदा

ग्वालियर. प्याज से भे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवा मजदूर को रौंद दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर खडे एक अन्य ट्रक से टकराकर रूक गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोडकर भाग निका। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के हाईवे पर शनिवार शाम की है। घटना के बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होते हुए तीन घंटे तक हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही आईपीएस आयुष गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को यहां लोगों के अक्रोश का सामना करना पडा। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड को समझाया और हाईवे से जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
ट्रक रौंदता हुआ आगे निकल गया
ग्वालियर के सिद्ध बाबा की पहाड़ी गिरवाई निवासी 50 वर्षीय बच्चन उर्फ बच्चू प्रजापति एक मिस्त्री था। शनिवार शाम को वह काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक नंबर MP07 ZB-0144 सवार होकर घर लौट रहा था जैसे ही लक्ष्मण ढाबे के पास पहुंचा ही था कि तभी शिवपुरी से ग्वालियर की ओर आ रहे आ ट्रक नंबर MP07-HB 2695 के चालक ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए बाइक सवार बच्चन प्रजापति को पीछे से रौंदता हुआ आगे निकल गया। ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े एक ट्रक से टकराकर रुक गया। ट्रक के नीचे आने से बच्चन प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *