3 degree torture case-प्लास से खाल नोंची और पेशाब पिलाई, दीपक शिवहरे ने न्यायालय में बताई बर्बरता की कहानी
ग्वालियर. पिछले दिनों सुर्खियों में रहे ऑटो चालक के साथ मारपीट और पेशाब पिलाये जाने के मामले में शुक्रवार को न्यायालय में पीडि़त के बयान दर्ज किये गये और इसके साथ ही आरोपित पुलिस अधिकारियों को अपने पक्ष रखने के अधिकार को भी समाप्त कर दिया गया। पीडि़त दीपक शिवहरे ने जिला न्यायालय में पेश होकर न्यायालय को स्पष्ट रूप से बताया कि तत्कालीन टीआई पड़ाव इला टंडन और संजय यादव ने उसी बुरी तरह से मारपीट की गयी थीं
इसके बाद पुलिसकर्मी संजय यादव उसे लेकर क्राइम ब्रांच थाना अजय पंवार के पास पहुंचा और वहां अजय पवार ने उसे उल्टा टांग कर चक्की के पट्टे से पीटा और जबरन पेशाब पिलाई और प्लास से उसकी खाल भी खींची गयी। इस मारपीट में उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया। न्यायालय ने पीडि़त के बयान सुनने के बाद मामले को अगली सुनवाई पर 27 नवम्बर का तय कर दिया है।
आपको बता दें कि पिछली 17 जून को पड़ाव स्थित स्टेशन बजरिया में बस स्टेण्ड तिराहे पर भिण्ड के सराफा व्यापारी अमन बंसल की कार से 15 लाख रूपये के गहने चोरी हुए थे। इसमें एक ई-रिक्शा ड्रायवर पर शक था। इसका नाम दीपक है। उसे पुलिस ने सड़क हादसे के बहाने थाने बुलाया और इसके बाद थाने के अन्दर पहले पड़ाव पुलिस ने मारपीट की। फिर क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया गया।
पुलिस ने पहले तो दीपक को धमकाकर मामले को दबाने का प्रयास किया। जब मामला बाहर आ गया तो अब दीपक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत और पुलिस के खिलाफ परिवाद लगाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने का निर्णय लिया। अब इस मामले में तत्कालीन पड़ाव थाना टीआई इला टंडन, पुलिसकर्मी संजय यादव, क्राइम ब्रांच टीआई अजय पंवार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दायर किया है।

