LatestNewsराज्य

ग्वालियर में कार्मल, रामश्री व सेंट जोसेफ स्कूल को लौटानी पड़ी अवैध फीस, दो-दो लाख का जुर्माना भी

ग्वालियर. नियमों के खिलाफ जाकर अभिभावकों के साथ ठगी करने वाले शहर के तीन बडे स्कूलों को जिला प्रशासन ने बडा झटका दिया है। शैक्षणिक सत्र में शहर के तीन स्कूल कार्मल कान्वेंट, सेंट जोसेफ और रामश्री किड्स के प्रबंधन ने 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि फीस में कर दी थी जिसका खुलासा प्रशासन की जांच में हुआ था। इन स्कूलों को अधिक फीस के साथ दो लाख रुपये का जुर्माना भी देना पडा है।
कार्मल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल फालका बाजार ने नर्सरी में 20.8 प्रतिशत अधिक और एलकेजी, यूकेजी में 10.3 प्रतिशत फीस वृद्धि की जिस पर स्कूल को अब 9 लाख 9 हजार 600 रुपये लौटाने पडे। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल पिपरोली ने कक्षा पांचवीं में 10.19 प्रतिशत फीस वृद्धि की, स्कूल को 2 लाख 64 हजार 82 रुपये लौटाने पडे। इसी तरह रामश्री किड्स स्कूल हरीशंकरपुरम ने नर्सरी से कक्षा दो तक 10.29 प्रतिशत फीस वृद्धि की जिसे तीन लाख 47 हजार 553 रुपये लौटाने पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş