LatestNewsराजनीतिराज्य

ग्वालियर के प्रीतम बिहार में चौथी बार दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत में लोग

ग्वालियर. जंगली तेंदुआ से डर का वातावरण है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात शहर के गुढ़ा, प्रीतमबिहार में लोगों ने एक तेंदुआ देखा हे। 15 दिन में यह चौथी बार दिखाई दिया है। तेंदुआ शहर के सिकंदर कंपू इलाके से लेकर गुढ़ा के बीच में फिर देखा गया है। एक नेहा नाम की महिला के आंगन तक तेंदुआ पहुं्रचा है। महिला के हाथ में उसका बच्चा था। तेंदुआ देखकर उसने हल्ला मचाया और कुण्डी बन्द कर ली। तेंदुआ भाग गया, लेकिन डर के चलते महिला बेहोश हो गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन अमले को सूचनी दी गयी। चार बार यह तेंदुआ दिखाई दिया है और एक शख्स पर यह हमला भी कर चुका है। इसलिये लोग अधिक डरे हुए हैं।
क्या है घटनाक्रम
शहर के कंपू स्थित गुढ़ा, प्रीतम बिहार निवासी नेहा खान ने शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात तेंदुआ को देखा है। ऐसा बताया जा रहा है कि नेहा अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी। रात को बच्चे को टॉयलेट आने परद वह उठी और पहली मंजिल से नीचे जाने को हुई तो वहां सीढि़यों पर आंगन में तेंदुआ खड़ा था। पहले नेहा को लगा कि कोई जानवर है जैसे कुत्ता है, लेकिन जब उसका पीला रंगक और धारियां देखी तो लगा कि यह तो तेंदुआ है। हालांकि तेंदुआ को देख नेहा घबरा गयी पहले बच्चे को सुरक्षित किया और चीता-चीता कर जोर से चिल्लाते हुए दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया। शोर सुनकर तेंदुआ छत की ओर भागा और वहां से पहाड़ी पर कूंदकर जंगल में चला गया। महिला की आवाज सुनकर उसकी सास व अन्य परिजन पहुंचे तो नेहा रूम में बेहोश हो गयी थी। पहले उसे संभाला फिर मोहल्ले के लोगों ने आसपास तलाश की है।

15 दिन में चार बार दिखा है तेंदुआ
– यहां बता दें कि बीते 15 दिनों में चार बार तेंदुआ को देखे जाने की खबर मिली है। सबसे पहले सिकंदर कंपू इलाके में लोगों ने तेंदुआ को गली मोहल्ले में घूमते हुए देखा था। इसके बाद अगले ही दिन एक CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया जा रहा था, की जंगल से भटककर एक तेंदुआ इलाके में घुस आया है। उसके बाद आपागांज इलाके में संदिग्ध जानवर के खून से बिगड़े फुट प्रिंट स्थानीय लोगों को मिले थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि तेंदुआ आवारा पशुओं का शिकार कर रहा है। तब वन विभाग ने फुट प्रिंट के सैंपल लेकर इलाके में तेंदुआ के मूवमेंट की खबर को सिरे से खारिज कर दिया था। दो दिन पहले तेंदुआ के एक किसान पर हमले की बात भी सामने आ चुकी है। यह घटना शीतला मंदिर रोड रामपुरा गांव की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş