Latestराज्यराष्ट्रीय

RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया था फोन

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित RSS के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद RSS मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसीपी जोन गोरख भामरे ने बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है। डीसीपी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद बम स्कॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई है, टीम के साथ एक डॉग स्कॉयड भी है। आरएसएस मुख्यालय के परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

फोन नंबर को ट्रेस कर रही पुलिस
सुरक्षा के चलते परिसर के बाहर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। आसपास रहने वाले लोगों पर भी खास नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस उस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है, जिससे फोन कर धमकी दी गई थी। बता दें कि संघ मुख्यालय में पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं। यहां CRPF की एक टुकड़ी तैनात रहती है। वहीं, बाहरी सर्किल पर नागपुर पुलिस तैनात है। RSS मुख्यालय पर वीडियोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी है।

RSS के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ मे दर्ज हुई FIR
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RSS के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वॉट्सऐप ग्रुप पर मिली इस धमकी में लखनऊ के 2 और कर्नाटक के 4 कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş