Latestराज्यराष्ट्रीय

गोहद से ग्वालियर जा रही यात्री बस पलटी, डंपर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

ग्वालियर. गोहद से ग्वालियर जा रही एक यात्री बस बुधवार दोपहर करीब 1:30 महर्षि अरविंद महाविद्यालय के सामने पलट गई। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यात्रियों ने बताया कि बस चालक एक डंपर को ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। महर्षि अरविंद महाविद्यालय सामने यह बस हादसा हुआ। इसी समय इस रास्ते से एसडीएम शुभम शर्मा निकल रहे थे। उन्होंने अपने वाहन को रोका और तत्काल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं मौके पर एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

गोहद से ग्वालियर जा रही थी बस
यात्रियों ने बताया कि बस (एमपी 07 पी 2116) गोहद से ग्वालियर जा रही थी। इसमें 100 से अधिक सवारियों सवार थी। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। यात्रियों ने चालक को बस धीमा चलाने के लिए कई बार कहा, लेकिन उसने सवारियों की एक न सुनी और तेज बस चलाता रहा। इस दौरान एक डंपर को ओवरटेक करते समय बस पलट गई। बस पलटने के बाद चालक भागता हुआ सरसों के खेतों में भाग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से खंती में गिरी बस को निकालकर बाहर खड़ा कर लिया है। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोहद में मंगलवार को जगदीश नामधारी के यहां शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए कई लोग आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş pashagaming pashagaming giriş betcio betcio norabahis giriş norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis norabahis giriş matbet matbet giriş grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş kingbetting restbet lunabet restbet giriş avrupabet betcio betcio giriş perabet perabet giriş medusabahis medusabahis giriş