Latestराज्यराष्ट्रीय

Jaipur में गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे, 3 के मंजूर,4 बजे शपथ, पहले मंत्री-विधायकों की कांग्रेस ऑफिस में बैठक

Jaipur . कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए है, राज्यपाल ने तीन मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर किए है। सीएम अशोक गहलोत ने रात को राज्यपाल से मुलाकात कर रघु शर्मा, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे सौंपे जिन्हें राज्यपाल ने तुरंत मंजूर कर लिया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी पहले फेज में केवल इन तीन मंत्रियों को ही ड्रॉप किया जाएगा। रविवार को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। रविवार दोपहर 2 बजे सभी मंत्रियों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुलाया है वहीं से सभी राजभवन जाएंगे।

मंत्री बनने वाले नए विधायकों को आज रात ही फोन करके सूचना दी । शनिवार की शाम को सीएम निवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए। जिन मंत्रियों को हटाया जाना है, केवल उन्हीं के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं। पहले हुए फेरबदल के वक्त भी यही परंपरा रही है। केवल नए चेहरों को ही शपथ दिलाई जाएगी। अब दो पद वाले तीन मंत्रियों के अलावा बाकी मंत्रियों को हटाने पर फैसला नहीं हुआ है। अभी की हालत में 12 जगह खाली है, रविवार को 10 से 12 नए चेहरे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल
मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल होना तय माना जा रहा है। कुछ मंत्रियों को छोड़ ज्यादातर के विभाग बदले जाएंगे। मंत्रियों के विभाग भी कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर ही तय होकर आए हैं, जिनके बारे में फैसला शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *