गणतंत्र दिवस की परेड़ का पूर्वाभ्यास कर पसीना बहा रहे पुलिस के जवान

ग्वालियर. पुलिस की टीम जिसमें बीएफएफ, सीआरपीएफ, सेकेंड बटालियन, 13 एवं 14 बटालियन के जवान, मप्र पुलिस के जवान, गर्ल्स जूनियर एनसीसी, गर्ल्स सीनियर एनसीसी, होमगार्ड, भारत स्काउट एवं गाइड,और नगररक्षा समिति के जवान एसएएफ ग्राउण्ड पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड को अंतिम रूप देने के लिये सुबह शाम पसीना बहा रहे है। पेरड़ की तैयारी मे जुटे हुए मेजर हरिशंकर यादव।

परेड़ के लिये मैदान तैयार
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड़ के लिये पुलिस के जवान ग्राउण्ड को तैयार करने में जुटे हुए। अभी तक न तो पीडब्ल्यूडी है और न हीं नगर निगम की टीम मौके पर देखने को नहीं मिली। गणतंत्र दिवस के महज 6 दिन शेष बचे हुए है।

