LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की साई के उप निदेशक एवं जिला पंचायत सीईओ ने की तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर शहर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियाँ जोरों पर हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के उप निदेशक शिवानंद मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने गुरूवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर खेलो इंडिया गेम्स की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। ग्वालियर को हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु की मेजबानी मिली है। ग्वालियर के अलावा 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के अन्य शहरों में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगीं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर के शीर्षस्थ खिलाड़ी भाग लेंगे।
बैठक में बताया गया कि स्टेशन व एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों व अन्य ऑफिशियल्स के सहयोग के लिये हैल्प डेस्क स्थापित की जायेंगीं। वॉलेन्टियर की व्यवस्था से जुडी एजेन्सी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी वॉलेन्टियर्स को इस प्रकार से प्रशिक्षित करें, जिससे खिलाड़ियों को ग्वालियर की धरती पर कदम रखते ही ऐसा अनुभव हो कि मध्यप्रदेश की धरती उनके स्वागत के लिये आतुर है। स्टेशन व एयरपोर्ट से लेकर खेल मैदान तक सभी जगह वॉलेन्टियर्स तैनात किए जाएँ।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने देश भर से आ रहे खिलाड़ियों, कोच, रेफरी, एम्पायर व टेक्नीशियन के लिये आवास व परिवहन व्यवस्था, खेल मैदानों की तैयारी, मेडीकल टीम व प्रतियोगिता की ब्रांडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई।

कम्पू खेल परिसर में एलएनआईपीई में होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत यहाँ कम्पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगितायें होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 1 से 5 फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş matbet matbet giriş atlasbet betcio betplay holiganbet betcio piabet celtabet kulisbet kingroyal kingroyal giriş pancakeswap matbet matbet giriş pancakeswap perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş padisahbet holiganbet cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio