खुशखबरी-7वें पे कमीशन 1 जुलाई से केन्द्रीय कर्मचारियों पर होगी खुशियों की वर्षा, एकांउंट में आने लगेगी बढ़ी हुई सैलरी
नई दिल्ली. सातवें वेतनमान के तहत केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म हो गया है। वित्त मंत्रालय ने ऐलान कर दिया है कि 1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों को उनका महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जायेगा और साथ ही 3 माह का लंबित महंगाई भत्ता भी दिया जायेगा। कोरोना महामारी की वजह से केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance)और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की 3 किस्तें 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 रोक दी गयी थी।

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान
वित्त राज्यमंत्री अनुरागसिंह ठाकुर ने राज्यसभा को दिये लिखित जबाव में कहा गया है। कि 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की 3 किस्तों का भुगतान करना शुरू कर दिया जायेगा। महंगाई भत्ते के भुगतान पर पूछे गये सवाल के जबाव में अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया है कि केन्द्र सरकार ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान का फैसला कर लिया हैं।

महंगाई भत्ते की 3 किस्तें भी मिलेगी
कोरोना महामारी के कारण से केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की 3 किस्तें 1 जनवरी 2020, 1जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 की रोक दी गयी थी। जिनके मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

केन्द्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स को राहत
1 जुलाई का महंगाई भत्ता मिलना फिर शुरू हो जायेगा। 50 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के लिये राहत भरी खबर है। हालांकि महंगाई भत्ता में कोई भी बढ़ोत्तरी 1 जुलाई से लागू होगी, यानी कर्मचारियों को पिछले दिनों का कोई एरियर नहीं मिलेगा।
केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिलहाल 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है और महंगाई भत्ते को वर्ष में 2 बार बढ़ाया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण से जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान नहीं किया गया है। अगर सरकार महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर देती है तो महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

नए पे मेट्रिक्स की घोषणा
सातवें वेतन आयोग ने नये पे मेट्रिक्स की घोषणा की है पे मेट्रिक्स से केन्द्रीय कर्मचारी अपने कैरियर की शुरूआत में ही पूरेक कैरियर के दौरान होने वाले ग्रोथ का आंकलन कर पायेंगे। सिविल कर्मचारियों, रक्षा बलों और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिये अलग अलग पे मेट्रिक्स तैयार किया गया है। अब इसी के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी की जायेगी।

