अभी नहीं निकालेगी हिमस गोड़से यात्रा, अनुमति को लेकर कोर्ट जायेगी हिमस
ग्वालियर. फिलहाल गोड़से यात्रा नहीं निकालेगी। ग्वालियर के बाद अब दिल्ली पुलिस ने भी गोड़से यात्रा के लिये अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस का तर्क है कि गोड़से यात्रा से लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से हिन्दू महासभा आक्रोशित है। हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि यह भाजपा और कांग्रेस की मिली भगत है। वह नहीं चाहते थे कि यात्रा निकले गोड़से यात्रा को लेकर हिन्दू महासभा अब कोर्ट जायेगी।
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा 14 मार्च को गोड़से यात्रा ग्वालियर से दिल्ली के लिये निकाली जाने वाली थी और इसके लिये दिल्ली प्रशासन -पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के बाद से शनिवार को शाम हिन्दू महासभा भवन जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें कहा गया है कि यात्रा की अनुमति नहीं देना गोड़से का अपमान है और साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र की हत्या है। चूंकि हिन्दू महासभा संविधान को मानने वाला संगठन है इसलिये प्रशासन के इस निर्णय को न्यायालय में लेकर जाने का निर्णय लिया है।

