Latestराज्यराष्ट्रीय

खुर्शीद ने ATM लूट में किया बड़ा खुलासा, MP सहित देशभर में 200 से ज्यादा वारदात की, बिना गार्ड वाले एटीएम होते थे टारगेट

ग्वालियर. हरियाणा से पकड़े गए लुटेरे खुर्शीद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसके गैंग ने मुरैना, श्योपुर, नोएडा, अलवर, पलवल समेत अन्य शहरों में 200 से ज्यादा ATM पर वारदातें की हैं। उनके अन्य साथियों ने ग्वालियर के ATM में लूट की। खुर्शीद चार बदमाशों के नाम पुलिस को बता चुका है। खुर्शीद ने बताया कि उनके टारगेट पर ज्यादातर स्टेट बैंक के ATM होते थे, क्योंकि यहां सिक्योरिटी गार्ड नहीं होते हैं। उसे पलवल स्थित अंदरौला गांव से गिरफ्तार किया गया है।

गैंग 9 साल से वारदात कर रही
गैंग का सरगना खुर्शीद ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी गैंग 9 साल से वारदात कर रही है। सबसे पहले वर्ष 2013 से इस काम में लगे थे। पहले हम एटीएम उखाड़कर ही ले जाया करते थे। बाद में एटीएम काटकर रुपए लूटने लगे। गैंग में मुबारिक, आदिल, शहजाद और हैदर भी शामिल है। अब पुलिस उन लोगों को भी तलाश रही है।

गांव के अधिकांश लोग देशभर में एटीएम मशीन काटकर रुपए उड़ाते हैं
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव अल्पसंख्यक बाहुल्य है। यहां से अपराधी को पकड़कर लाना सहज नहीं है। गांव के अधिकांश लोग देशभर में एटीएम मशीन काटकर रुपए उड़ाते हैं। खुर्शीद इस गैंग का सरगना है। पहले तड़के दबिश देने की योजना थी, लेकिन गांव की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ नहीं होने के कारण दिन में दबिश देने का निर्णय लिया गया। दबिश से पहले पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में गांव में घूम आए थे। खुर्शीद के मकान चिन्हित करने के साथ इस बात की भी तस्दीक कर ली थी कि वह अभी घर में ही है।

अभी पैसा बरामद नहीं हुए
गैंग ट्रैस होने व सरगना पकड़ में आने के बाद उसके अन्य साथियों को पकड़ने के साथ बैंकों का लूटा गया पैसा बरामद करना भी चुनौती है। अब पुलिस का टारगेट गैंग के बाकी साथी पकड़ना और एटीएम से जो पैसे लेकर गए हैं, वह बरामद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş