Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में छात्रा का अपहरण, दोस्त की मदद से किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर में नाबालिग छात्रा से एक युवक ने दोस्ती की, फिर प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ अपहरण कर जयपुर ले गया। इसके बाद अपने दोस्त की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना विश्विद्यालय क्षेत्र की है। लापता छात्रा को पुलिस ने जयपुर से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
विश्वविद्यालय क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा है। कुछ दिन पहले वह लापता हो गई। किशोरी के गायब होने का पता चलते ही परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किशोरी की पड़ताल की तो पता चला कि वह जयपुर में है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम जयपुर पहुंची और किशोरी को बरामद कर आरोपी आकाश को पकड़ लिया। जब पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी को आकाश का दोस्त कपिल लेकर गया था और उसे जयपुर छोड़कर वापस आ गया था। वहां आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş