केमीकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 की मौत 27 से अधिक लोग जख्मी
झज्जर. राजधानी के नजदीक हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक फैक्ट्री में बॉयलर के फटने से 4 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया की केमीकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से यह घटना घटी। इस घटना में 27 से अधिक लोग जख्मी बताये गये हैं।
बॉयलर फटने के बाद धमाका इतना अधिक जोरदार हुआ की 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इसके फैली आग ने आसपास की चार फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार कई मजदूर मलबे में दबे हैं। अभी तक दर्जन भर से अधिक मजदूरों को निकाला गया और इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और बचाव दल घटनास्थल पर राहत कार्यो में जुटा हुआ हैं।

