LatestNewsराज्य

कूनो नेशनल पार्क से आई दुखद खबर, मादा चीता ‘नाभा’ की मौत

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 8 वर्षीय मादा चीता नाभा की मौत हो गई है। बता दें कि नाभा को नमीबिया से लाया गया था। अभी तक ये बाडे में थी लेकिन एक सप्ताह पहले घायल अवस्था में मिली थी जिसका उपचार चल रहा था लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। चीता परियोजना के क्षेत्र संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नाभा के बाडे में शिकार के दौरान घायल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कूनों प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
चीता स्टेट एमपी में अब 26 चीते
टाइगर, लिपर्ड, घड़ियाल, गिद्ध के साथ साथ चीता स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में आज हुई नाभा चीता की मौत के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में अब 26 चीते बचे हैं, जिसमे 9 वयस्क हैं, जबकि 17 शावक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş